16 जून। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत के खिलाफ जारी विश्व कप-2019 के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मैच में चोटिल शिखर धवन के स्थान पर विजय शंकर को टीम में जगह दी गई है। 

Advertisement

पाकिस्तान ने दो बदलाव किए हैं। आसिफ अली और शाहीन अफरीदी के स्थान पर इमाद वसीम और शादाब खान खेलेंगे। 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

पाकिस्तान : फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार