लंदन, 4 जून (CRICKETNMORE)| भारत औऱ पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले से पहले लंदन में दो अलग-अलग जगह पर आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों के बाद पूरे बर्मिंघम और एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड के पास सुरक्षा इंतजाम काफी कड़े कर दिए गए हैं।

Advertisement

 ब्रिटेन पुलिस का कहना है कि लंदन में दो अलग-अलग जगह हुए आतंकवादी हमलों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। सीएनएन ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस सहायक आयुक्त मार्क रॉउले के हवाले से बताया कि उन्हें खबर मिली कि लंदन ब्रिज पर शाम 5.08 बजे वैन द्वारा लोगों को कुचले जानी की खबर मिली।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार वैन ने पैदल यात्रियों को कुचल दिया। यह वैन लोगों को कुचलते हुए बोर बाजार की तरफ बढ़ी, जहां वैन से तीन लोग उतरे और उन्होंने रेस्तरां में लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी भी था।घटना का पता चलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीन हमलावरों को मार गिराया।

मेट्रॉपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "लंदन ब्रिज और बोर बाजार की घटनाएं आतंकवादी घटनाएं थीं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

मार्च के बाद से यह ब्रिटेन में हुआ तीसरा आतंकवादी हमला है।गौरतलब है कि लंदन के मैनचेस्टर में ही 22 मई को आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार