Asia Cup 2025: साल 2025 के अंत में भारत औऱ पाकिस्तान की टीम तीन बार भिड़ सकती है। एशिया क्रिकेट काउंसिल संभवत: सितंबर में यूएई में एशिया कप का आयोजन करा सकती है। इस बार यह टूर्नामेंट टी-20 टूर्नामेंट में खेला जाएगा, जिसमें कुल 19 मैच होने की संभावना है, खबरों के अनुसार यह सितंबर के दूसरे से चौथे हफ्ते तक चल सकता है। 

Advertisement

मूलतः टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को मिली थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान संबंधों को देखते हुए, एसीसी ने निर्णय लिया है कि इसका आयोजन किसी न्यूट्रल देश में किया जाएगा। वेन्यू को लेकर फाइनल फैसला नहीं हुआ है, लेकिन एसीसी के अधिकारियों का मानना है टूर्नामेंट श्रीलंका या यूएई में खेला जा सकता है। हालांकि टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई ही रहेगा। 

Advertisement

एसीसी का हाल ही में एक अहम फैसला लिया था, जिसमें जब बीसीसीआई या पीसीबी में से किसी एक के मेजबानी मिलेगी तो टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल देश में आयोजित किया जाएगा। 
जाहिर है, यह फैसला भारत और पाकिस्तान की टीमों के एक-दूसरे के देशों की यात्रा न करने के विवाद से बचने के लिए लिया गया है। ऐसा कुछ जो मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देखा गया था। 

एशिया कप मे कुल आठ टीमें हिस्सा लेगी, जिसमें भारत औऱ पाकिस्तान के अलावा, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और हांगकांग की टीम में शामिल है। नेपाल इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, क्योंकि टीम इस एडिशन में क्वालीफाई नहीं कर पाई। 

इस एडिशन में  आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। जिसमें भारत और पाकिस्तान, निस्संदेह, एक ही ग्रुप में होंगे। टॉप दो टीमें सुपर फोर राउंड में आगे बढ़ेंगी, जिनमें से टॉप दो फाइनल में पहुंचेंगी। इस फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण में, फिर सुपर फोर राउंड में और शायद फाइनल में भी भिड़ंत देखने को मिले। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

एशिया कप 2025 एडिशन (19 खेल) के बाद, 2027 का एडिशन बांग्लादेश (13 खेल) में वनडे फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा।  उसके बाद टी20 फॉर्मेट (19 खेल) में एक और एडिसन होगा जिसमें पाकिस्तान मेज़बान होगा लेकिन न्यूट्रल देश में खेला जाएगा। 2031 का एडिशन, वनडे फॉर्मेट (13 खेल) में, श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार