दिनेश कार्तिक उर्फ DK बल्ले से कहर बरपा रहे हैं। आईपीएल 2022 की फॉर्म को जारी रखते हुए DK ने शुक्रवार को राजकोट में सीरीज के चौथे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक बनाया और टीम इंडिया के जीत की बुनियाद रखी।

Advertisement

इनिंग्स ब्रेक के दौरान कार्तिक सवालों के जवाब दे रहे थे कि तभी अचानक से वो झेंप गए और एक पल के लिए रुककर आकाश की ओर देखने लगे। ऐसा करने से पहले कार्तिक के चेहरे पर एक अचंभित कर देने वाला लुक भी था। यह एक तरह का रिफलेक्शन था। कुछ पल बाद उन्होंने इंटरव्यू फिर से शुरू किया और कहा, 'क्षमा करें, मुझे लगा कि गेंद इस ओर आ रही थी।'

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, 'आज हमने जो किया उससे मैं बहुत खुश हूं। मुझे विश्वास था कि हम अंतिम 7 ओवरों में 80-85 रन बना सकते हैं। मैं सोच रहा था कि इसे कैसे किया जा सकता है। आपको कुछ ओवरों को भुनाना होगा, कुछ जोखिम उठाना होगा। जोखिम एक ऐसी चीज है जिसे आपको टी20 क्रिकेट में आत्मसात करने की जरूरत है, इसलिए मैं अपने विकल्पों पर गौर कर रहा था।'

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने 27 गेंदो पर 55 रनों की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। कार्तिक के बल्ले के धमाके के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अवेश खान ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका केवल 16.5 ओवर में 87 रन पर आउट हो गई। और भारत ने इस मुकाबले को 82 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार