India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत से पहले मैदान पर कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के हाथ में नई गेंद थी, लेकिन वो गेंद देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे थे।

Advertisement

अश्विन के अलावा भारत के अन्य क्रिकेटर भी अंपायर के आसपास जमा हो गए और उनसे बात करते नजर आए। दरअसल, यह गेंद वो नहीं थी जिसे भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत में चुना था। इसके बाद अंपायर को बॉल बॉक्स लेकर आते हुए देखा गया जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका की पारी से पहले अपनी नई गेंद को चुना। 

Advertisement

इस घटना के कारण कुछ मिनट के लिए खेल रोक दिया गया था। बता दें कि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 94/4 का स्कोर बना लिया है। प्रोटियाज अब भी जीत से 211 रन दूर है। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में, भारतीय तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर अफ्रीकी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया।

बता दें कि साउथ अफ्रीका को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 305 रनों की दरकार थी। टीम इंडिया की पहली पारी 327 रनों पर सिमटी जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 197 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी के खाते में 5 विकेट आए। वहीं दूसरी पारी में पंत ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार