गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऋषभ पंत कप्तानी भी कर रहे हैं और यही कारण है कि वो स्टंप के पीछे से पूरे दो दिन काफी एक्टिव नजर आए। चोटिल शुभमन गिल की जगह पंत कप्तानी कर रहे पंत, एमएस धोनी के बाद, भारत को लीड करने वाले पहले कीपर-बैटर हैं। इस दौरान गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन पंत काफी स्लेजिंग भी करते हुए नजर आए।

Advertisement

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाया। उनकी पारी में टेक्निक और हिम्मत का मेल था। इस दौरान मुथुसामी बड़ी हिट्स लगाने से भी पीछे नहीं हटे और जब पंत ने स्टंप के पीछे से उन्हें ललकारा तो वो कहां पीछे हटने वाले थे उन्होंने अगली ही गेंद पर सुंदर को जोरदार छक्का दे मारा।

Advertisement

जब वो वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 68 रन पर बैटिंग कर रहे थे, तो पंत ने स्टंप के पीछे से कहा, "मारने दे इसको।" इसके बाद मुथुसामी ने फुल और ऑफ-स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद पर लंबा छक्का जड़कर पंत की बोलती बंद करवा दी। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने साउथ अफ्रीका के पहली पारी के 489 रनों के जवाब में 92 रनों पर एक विकेट गंवा दिया है और अभी भी वो काफी पीछे हैं। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि यशस्वी जायसवाल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अगर वो इस मैच में बड़ी पारी खेलते हैं तो भारत इस मैच में वापसी करने के बारे में सोच सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार