13 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने मोहाली में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और आज उसकी नजर भारत में पहली द्विपक्षीय सीरीज जीतने पर होगी। वहीं टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका को इतिहास रचने से रोकना चाहेगी। लाइव स्कोर

Advertisement

श्रीलंका ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। PHOTOS: देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Advertisement

टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। कुलदीप यादव की जगह युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। वॉशिंगटन सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सांतवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस समय उनकी उम्र 18 साल 69 दिन है।

 

वैन्यू: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर और यजवेंद्र चहल।

Advertisement

श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सचिथा पाथिराना, सुरंगा लकमल, अकीला धनंजय और नुवान प्रदीप।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार