India vs Sri Lanka: तिरुअनंतपुर के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान हिटमैन के बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले। हालांकि, आउट होने के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन देखते बनता था।

Advertisement

शुभमन गिल के साथ मिलकर रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलवा दी थी। वहीं अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे। एक के बाद एक श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोलते रोहित चमिका करुणारत्ने की गेंद पर अविष्का फर्नाडों को बैकवॉर्ड स्कवायर लेग की दिशा में कैच थमा बैठते हैं।

Advertisement

अमूमन इस गेंद पर छक्का या चौका लगाने वाले रोहित शर्मा चमिका करुणारत्ने की मामूली गेंद पर अपना विकेट गंवाने के बाद निराशा से भर जाते हैं। निराशा से भरे रोहित शर्मा सिर झुकाकर घुटने के बल्ले बैठकर अपना दुख प्रकट करते हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। 

सूर्यकुमार यादव और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। वहीं उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 29 और शुभमन गिल 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले अब तक इस स्टेडियम में एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला गया है जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार