India vs Sri Lanka, 1st T20I - Fantasy and Probable XI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज का आगाज़ 24 फरवरी (गुरुवार) से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। बता दें कि दोनों ही एशियाई टीमों ने अपना आखिरी टी20 मैच हाल ही में 20 फरवरी को खेला था।

Advertisement

IND vs Sri Lanka : मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

तारीख- गुरुवार, 24 फरवरी 2022
समय- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 7.00 बजे
जगह- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

मैच प्रीव्यू: भारत बनाम श्रीलंका 

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जानी वाली सीरीज में कुछ नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। संजू सैमसन टीम का हिस्सा है और काफी ज्यादा चांस है कि उन्हें तीन ही मैचों में खेलने को मौका मिले।

बात करें अगर गेंदबाज़ी की, तो जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जाडेजा की टीम में वापसी हो गई है। पिछली सीरीज में मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला था, शायद इस सीरीज में ये गेंदबाज़ एक्शन में नज़र आए। वहीं युवा गेंदबाज़ आवेश खान पर भी टीम की निगाहें रहेंगी।

Advertisement

श्रीलंका टीम ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करके भारत आई है, लेकिन उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में कंगारू टीम को पराजित किया था। जिसकी वज़ह से टीम का हौसला थोड़ा बड़ा होगा। वहीं निशानका ने पूरी सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की थी। भारतीय टीम के खिलाफ चमिका करुणारत्ने और दुष्मंथा चमीरा भी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। ऐसे में श्रीलंकाई टीम मेज़बानों को अच्छी फाइट दे सकती है।

IND vs SL: कौन होगा, किस पर भारी?

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 सीरीज में लगातार 6 मैच हराए हैं। वहीं श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी। जिस वज़ह से भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी नज़र आ रहा है।

Advertisement

भारत-श्रीलंका टी20 रिकॉर्ड (IND v SL Head-to-Head)

कुल - 22 
भारत - 14 
श्रीलंका - 7 
बेनतीजा - 1

टीम न्यूज (Team News For The 1st T20I India v Sri Lanka)

Advertisement

भारत - दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

श्रीलंका - मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वनिंन्दु हसरंगा सीरीज में बाहर हो चुके हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन (India vs Sri Lanka Probable XI)

Advertisement

भारत - रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन/ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/आवेश खान, रवि बिश्नोई

श्रीलंका - कामिल मिशारा, पथुम निसानका, चरिथ असलंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, जेफ्री वेंडरसे, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा

भारत बनाम वेस्टइंडीज फैंटेसी इलेवन (India v West Indies: Fantasy XI For 1st T20I)

Advertisement

विकेटकीपर- ईशान किशन, कुसल मेंडिस, संजू सैमसन
बल्लेबाज - रोहित शर्मा,पथुम निसानका, चरिथ असलंका 
ऑलराउंडर- वेंकटेश अय्यर, चमिका करुणारत्ने
गेंदबाज़- युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, दुष्मंथा चमीरा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार