21 दिसंबर, इंदौर (CRICKETNMORE)। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी- 20 मैच इंदौर में खेले जाएगा। इस मैदान पर एक भी टी- 20 मैच नहीं खेले गए हैं। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए दिलचस्प होने वाला है। पहले टी- 20 में भारत के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया था तो वहीं श्रेयस अय्यर भी शानदार फॉर्मे में दिखे थे। 

Advertisement

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टी- 20 में रोहित किन - किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करते हैं। आईए जानते हैं संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में►

 

रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करेगें। केएल राहुल ने पहले टी- 20 में अर्धशतक जमाकर शानदार बल्लेबाजी की है। शिखर धवन टी- 20 सीरीज में रेस्ट पर हैं ऐसे में एक बार फिर दूसरे टी- 20 में केएल राहुल को मौका मिलेगा। क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ है बला की खूबसूरत, शादी से पहले इन फोटो में ढ़ा रही हैं कहर PHOTOS

नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करेगें तो नंबर 4 पर एक बार फिर धोनी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई पड़ सकते हैं। रोहित शर्मा ने धोनी की बल्लेबाजी क्रम नंबर 4 पर भेजने का मन मना लिया है। नंबर 5 पर दिनेश कार्तिक और नंबर 6 मनीष पांडे को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। 

 

हार्दिक पांड्या एक बार फिर ऑल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल होगें तो वहीं  स्पिनर के तौर पर एक बार फिर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगें। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में एक बार फिर जयदेव उनादकट और बुमराह को मौका मिलेगा। यानि भुवी इस बार भी आराम फरमाएगें।

संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, धोनी, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल,  जयदेव उनादकट और बुमराह

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार