गुवाहाटी, 20 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्डकप से पहले भारत 18 वनडे मैच खेलेगा। 

Advertisement

इस दौरान वह अपनी मध्यक्रम की विफलता को दूर करना चाहेगा, खासकर नंबर-4 के स्थान को मजबूत करना चाहेगा जहां कई बल्लेबाज असफल रहे हैं, लेकिन कुछ ही सफल हुए हैं। 

Advertisement

टेस्ट में तूफानी पदार्पण करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के अब वनडे में भी पदार्पण की उम्मीद है। उन्हें रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

21 साल के पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए अपने तीसरे टेस्ट मैच में में शतक जड़ा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 92-92 रन बनाए थे। 

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इस सीरीज से वनडे में लौट रहे हैं। कोहली को एशिया कप के दौरान आराम दिया गया था। 

कोहली इस सीरीज से वनडे में अपने 10000 रन पूरे कर सकते हैं। कोहली के वनडे में 9779 रन बनाए हैं और उन्हें 'दस हजारी' क्लब में शामिल होने के लिए केवल 221 रन की दरकार है। 

Advertisement

इस सीरीज अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद को साबित करना चाहेंगे जो एशिया कप के दौरान संघर्ष करते नजर आए थे। धोनी ने एशिया कप के चार मैचों में केवल 77 रन ही बनाए थे। पंत के आ जाने से धोनी पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। 

भारत मध्यक्रम में नंबर-4 के लिए स्थायी बल्लेबाज ढूंढने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। लेकिन यहां पर अंबाति रायुडू के पास नंबर-4 पर उतरने और खुद को साबित करने का मौका होगा। रायुडू एशिया कप के अपने फॉर्म को यहां भी दोहराना चाहेंगे जहां उन्होंने छह पारियों में 175 रन बनाए थे। 

Advertisement

गेंदबाजी में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपने स्पिन से कमाल करने के लिए तैयार हैं। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पहले दो मैचों के लिए आराम दिया गया है और मोहम्मद शमी तथा उमेश यादव को मौका दिया गया है। 

मेहमान वेस्टइंडीज की टीम भी टेस्ट के प्रदर्शन को पीछे छोड़कर सफेद गेंद से एक नई शुरुआत करना चाहेगी। 

हालांकि क्रिस गेल, आंद्र रसेल और इविन लुईस के न खेलने से वेस्टइंडीज की टीम थोड़ी दबाव में होगी। 

Advertisement

वहीं मेहमान टीम को अपने कोच स्टुअर्ट लॉ की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी जो आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पहले दो मैचों के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। 

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव,युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी/खलील अहमद। 

Advertisement

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एंब्रीस, देवेंद्र बिशू, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, किरेन पॉवेल, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, मार्लन सैमुअल्स, ओबेद मैक्कॉय।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार