India vs West Indies: युवा शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के 2 मैच खेले और दोनों ही मैचों में शुभमन गिल को अच्छी शुरुआत मिली। पावरप्ले में गिल अपने शॉट्स खेलते हुए और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। शुभमन गिल को एक वर्ष से अधिक समय के बाद एकदिवसीय सेट-अप में वापस बुलाया गया था। और उन्होंने लगभग-लगभग इसका फायदा भी उठाया। हालांकि, गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।

Advertisement

अच्छी शुरुआत के बावजूद शतक नहीं बनाने के बाद शुभमन गिल खुद से निराश हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि दो पारियों ने उनके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि की है। गिल को लास्ट वनडे मैच में एक बड़े स्कोर की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शिखर धवन जैसे अनुभवी बल्लेबाज के साथ पारी की शुरुआत करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है।

Advertisement

मीडिया से मुखातिब होते हुए शुभमन गिल ने कहा, 'अच्छी शुरुआत के बाद, दुर्भाग्य से मैं उन्हें 100 में नहीं बदल सका और मैं इसके लिए खुद से नाराज़ हूं। ये एक बड़े आत्मविश्वास बूस्टर की तरह थे। वेस्टइंडीज एक अच्छी टीम है और हमने दो अच्छे टोटल बनाए। एक पहले बल्लेबाजी करते हुए और दूसरा रनों का पीछा करते हुए।' 

शुभमन गिल ने आगे कहा, 'उम्मीद है कि मैं तीसरे मैच में मैं बड़ा स्कोर बनाऊंगा। मुझे जिस तरह की शुरुआत मिल रही है मैं उसे बड़ी पारियों में बदलने की कोशिश करूंगा। शिखर धवन के साथ ओपनिंग करना शानदार रहा। उनके पास इतना अनुभव है, वह पूरी दुनिया में खेल चुका है और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।'

Advertisement

बता दें कि टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा वनडे मुकाबले के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार