AU-W vs IN-W 3rd T20: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) ने शनिवार, 21 फरवरी को एडिलेड के मैदान पर टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (AU-W vs IN-W 3rd T20) में 177 रनों का टारगेट डिफेंड करके ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर 2-1 से टी20 सीरीज में मात दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि एडिलेड के मैदान पर भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके साथ उन्होंने स्कोर बोर्ड पर अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन टांगे। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 46 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 59 रन बनाए।

Advertisement

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए एन्नाबेल सदरलैंड ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं किम गार्थ और कैप्टन सोफी मोलिनेक्स ने 1-1 विकेट निकाला। मेजबान टीम के लिए डार्सी ब्रायन, एशले गार्डनर और जॉर्जियो वेयरहैम ने भी गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला।

इसके बाद भारतीय टीम के स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनुभवी ऑलराउंडर एशले गार्डनर ने नंबर-5 पर बैटिंग करके 45 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं फीबी लिचफील्ड ने 14 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 26 रन बनाए। हालांकि उनके अलावा टीम का दूसरा कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका जिस वज़ह से मेजबान ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि भारतीय टीम के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं अरुंधति रेड्डी दो विकेट और रेणुका सिंह ठाकुर ने एक विकेट झटका। इस तरह टीम इंडिया ने 17 रनों से एडिलेड टी20 जीता और इसी के साथ 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार