India Women vs England Women 3rd ODI Highlights:  कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के शानदार शतक और क्रांति गौड़ (Kranti Goud) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (22 जुलाई) को चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड को 13 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीतकर इतिहाल रच दिया। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज भी हरा थी। पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज दोनों जीती हैं। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय महिला टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 318 रन का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 14 चौके जड़े। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 50 रन, स्मृति मंधाना ने 46 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए लॉरेन फिलर, लॉरेन बेल, चार्ली डीन, लिन्सी स्मिथ और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत खराब रही और 8 रन के कुल स्कोर तक ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान नैट साइवर ब्रंट और एम्मा लैम्ब ने पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़े। लेकिन साझेदारी टूटने के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे औऱ इंग्लैंड टीम 49.5 ओवर में 305 रन पर ऑलआउट हो गई। 

मेजबान टीम के लिए कप्तान ब्रंट शतक जड़ने से चूक गिए औऱ 105 गेंदों में 98 रन बनाकर आउट हुईं। इसके लावा लैम्ब ने 68 रन और एलिस डेविडसन रिचर्ड्स ने 44 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

भारत के लिए गेंदबादी में धमाल मचाते हुए क्रांति गौड़ ने 52 रन देकर 6 विकेट लिए। वह भारतीय महिला टीम की चौथी गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक वनडे पारी में छह विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा श्री चरणी ने 2 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट अपने में डाला। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हरमनप्रीत कौर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार