India Women vs Thailand Women: शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के अर्धशतक और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (30 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से हरा दिया।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 65 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 48 गेंदों में 41 रन की पारी खेली और टीम की कोई और बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
भारत के लिए दीप्तिश शर्मा ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए। उनके अलावा नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट, श्री चरणी ने 2 विकेट और क्रांति गौड़ ने 1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसमें शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके औऱ 3 छक्के जड़े। उनके अलावा कोई और बैटर अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। एक समय भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन था, लेकिन फिर थाईलैंड टीम ने शानदार वापसी की और अगले 29 रन में 7 विकेट गिरे।
थाईलैंड के लिए सुलेपोर्न लाओमी ने 3 विकेट, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना ने 2 विकेट, थिपाचा पुथावोंग और चानिडा सुथिरुआंग ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
थाईलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): अपिसारा सुवानचोनराथी, नट्टाकन चंटम, फन्निता माया, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपोर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), ओनिचा कामचोमफू
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा