India Women vs England Women Semi Final: आईसीसी अंडर19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 (ICC Under 19 Women's T20 World Cup 2025 ) का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार, 31 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 9 विकेट से हराकर धूल चटाई और फाइनल के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की विकेटकीपर बैटर जी कमलिनी (G Kamalini) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ पारुणिका सिसौदिया (Parunika Sisodia ) ने टीम इंडिया के लिए 21 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। पारुणिका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद टीम की ओपनर बैटर डेविना पेरिन ने टीम के लिए एक छोर संभालते हुए 40 बॉल पर 45 रनों की पारी खेली। हालांकि इस दौरान उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी बैटर का साथ नहीं मिला और इंग्लैंड के दो विकेट पावरप्ले के दौरान 4.3 ओवर में 37 रन जोड़ते हुए गिर गए।

Advertisement

इसके बाद इंग्लिश कैप्टन अबी नोरग्रोव ने पारी को संभाला और 25 बॉल पर 30 रन बनाए, लेकिन इस दौरान भी दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे और आखिर में इंग्लिश टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 113 रन ही जोड़ पाई। दूसरी तरफ भारत के लिए पारुणिका सिसौदिया और वैष्णवी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं। पारुणिका ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं वैष्णवी शर्मा ने अपने कोटे के 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। आयुषी शुक्ला ने भी कमाल की गेंदबाज़ी की और 4 ओवर में 21 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए।

अब टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने के लिए 20 ओवर में 114 रन बनाने का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए टीम की ओपनर बैटर जी कमलिनी और गोंगाडी तृषा ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 8.6 ओवर में 60 रन जोड़े। इसके बाद गोंगाडी तृषा ने 29 बॉल पर 35 रन जोड़कर आउट हो गईं। दूसरी तरफ से जी कमलिनी ने नाबाद 50 बॉल पर 56 रन की पारी खेली और सानिका चालके (12 बॉल पर 11 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की अटूट पार्टनरशिप करते हुए टीम को ये मैच महज़ 15 ओवर में जीता दिया।

ये भी जान लीजिए कि अब टूर्नामेंट का फाइनल रविवार, 2 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो चैंपियन का टाइटल अपने नाम कर लेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार