वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद टीम इंडिया एक छोटे से ब्रेक पर है। इस ब्रेक के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ भी खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर शार्दुल ठाकुर का मज़ाक उड़ा दिया है। फिलहाल शार्दुल भी लंदन में अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद जडेजा ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Advertisement

ये सब तब हुआ, जब 26 जून को शार्दुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से एक स्वेटशर्ट में अपनी फोटो शेयर की और उसी स्वेटशर्ट में उन्होंने 7 जुलाई को भी अपनी एक फोटो शेयर की थी। शार्दुल ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, ''ये सब कुछ अच्छा समय बिताने के लिए ही है।' 

शार्दुल की इस पोस्ट पर जडेजा ने मजे़दार कमेंट करते हुए लिखा, 'एक ही स्वेटशर्ट है क्या तेरे पास।' जडेजा की इस ट्रोलिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, शार्दुल की इस पोस्ट पर काफी मजे़दार कमेंट आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार