India vs England 2nd T20I: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के पास शनिवार (4 जुलाई) को इंग्लैंड के ऑलराउंडर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो एक भारतीय खिलाड़ी ही कर पाया है। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।
विकेट का शतक
अक्षर ने अभी तक 97 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 90 पारियों में 99 विकेट हासिल किए हैं। एक विकेट हासिल करते ही टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर औऱ कुल चौथे तेज गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल अर्शदीप सिंह (131 विकेट), जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) औऱ हार्दिक पांड्या (114 विकेट) ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।
एक भारतीय ही कर पाया है ऐसा
अक्षर दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं औऱ 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। अक्षर अभी तक 60 पारियों में 734 रन बना चुके हैं। भारत के लि टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम अभी तक सिर्फ हार्दिक पांड्या हासिल कर पाए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 109 पारियों में 2288 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि पहला टी-20 इंटरनेशनल बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इस मुकाबले में अक्षर को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसमें सिर्फ 3 रन बनाकर रनआउट हुए थे। भारत की गेंदबाजी पारी में बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ था।