Sussex vs Middlesex: ससेक्स के कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने मंगलवार (19 जुलाई) को मिडलसेक्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। इस काउंटी सीजन में पुजारा का शानदार फॉर्म जारी है। टॉम हैन्स के चोटिल होकर बाहर होने के चलते उन्हें पुजारा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

नबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे पुजारा ने पहले दिन 182 गेंदों में दस चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 115 रनों की पारी खेली। 135 रन की पारी खेलने वाले टॉम अलसोप ने पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी की, जिसके चलते ससेक्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

अपनी नाबाद शतकीय पारी के दौरान पुजारा ने भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के खिलाफ भी रन बनाए जो मिडलसेक्स की टीम का हिस्सा हैं। पहले दिन उमेश ने 18 ओवर गेंदबाजी की,लेकिन उनके खाते में कोई विकेट नहीं आया।

इस काउंटी सीजन यह पुजारा का पांचवां शतक है। ससेक्स के लिए अपने पहले मुकाबले में पुजारा ने डर्बीशायर के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर शुरूआत की। इसके बाद वॉरसेस्टरशायर के खिलाफ शतक और डरहम के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। मई में मिडलसेक्स के खिलाफ के खिलाफ नाबाद 170 रन की पारी खेली, जिसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ पुननिर्धारित पांचवें टेस्ट के लिए उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार