Most Test Sixes Record: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Test Sixes) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटनरेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खास रिकॉर्ड बना दिया। दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर रहे पंत ने लाहिरु कुमारा द्वारा डाले गए पारी के 37वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के

इस शॉट के साथ ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।  उनसे पहले यह मुकाम हेन स्टोक्स (138 छक्के), ब्रेंडन मैकुलम (107  छक्के) और एडम गिलक्रिस्स (100 छक्के) ने ही हासिल किया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छ्क्के

पंत दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 100 से कम पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़े हैं। पंत ने सिर्फ 89 पारियों में यह कारनामा कर एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 130 पारियां खेली थी।

सबसे कम पारी में 100 छक्के

ऋषभ पंत- 89 पारी

एडम गिलक्रिस्ट- 130 पारी

बेन स्टोक्स- 151 पारी

ब्रेंडन मैकुलम- 170 पारी

सबसे कम गेंदों में 100 टेस्ट छक्के

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे कम गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड भी पंत ने अपने नाम कर लिया है। पंत ने अपने टेस्ट करियर की 4918वीं गेंद पर छक्का जड़ा और इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा।
पंत ने इस मुकाबले की पहली पारी में 62 गेंदों में 39 रन बनाए थे, जिसमें एक छक्का उनके बल्ले से आया।
 

पंत ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 69 गेंदों में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के जड़े।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार