भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने साउथ अफ्रीका ने खिलाफ जोहन्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्शशतक जड़ा। सयंम के साथ बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 133 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने मार्को यानसन की गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़कर राहुल की पारी का अंत किया। 

Advertisement

46वें ओऴर में यानसन ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली, जिसपर राहुल ने पुल शॉट खेला। लेकिन वह अपने आपको नियंत्रण में नहीं रख सके और गेंद बल्ले के ऊपरी भाग में लगककर ऊपर उठी और कागिसो रबाडा ने फाइनल लेग से बाईं तरफ भागते हुए आगे की तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। 

Advertisement

ऐसा करने वाले आठवें खिलाड़ी

राहुल टेस्ट डेब्यू पर 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विजय हजारे (नाबाद 165), सुनील गावस्कर (116), विराट कोहली (115), सौरव गांगुली (84), चंदू बोर्डे (69), हेमू अधिकारी (63) और नारी कॉन्ट्रैक्टर (62) ने यह कारनामा किया था। 

बता दें कि नियमित कप्तान विराट कोहली पीठ में चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं है। उनकी जगह राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वह इस फॉर्मेट में भारत के 34वें कप्तान बने हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार