रोहित शर्मा (Rohit Sharma on Retirement) ने अपने करियर को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ‘मैं रिटायर नहीं होने जा रहा हूं’।

Advertisement

फाइनल में जीत के बाद मीडिया से बातचीत के अंत में रोहित ने कहा, “ एक औऱ बात, मैं इस फॉर्मेट से रिटायर नहीं हो रहा हूं, मैं ये बात इसलिए कह रहा हूं  ताकि और अफवाह ना फैलाई जाए।

Advertisement

इसके पहले रोहित ने फ्यूचर प्लान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ‘कोई फ्यूचर प्लान नहीं  है, जो हो रहा हो वो चलता जाएगा’। 

उन्होंने संकेत दिया कि उनमें अभी भी काफी भूख है, जिसका अर्थ है कि उनका जोश और जुनून अभी भी मजबूत है।

बता दें कि रोहित ने फाइनल में 83 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

रोहित ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में 180 रन बनाए और टूर्नामेंट के दौरान 11000 रन का आंकड़ा भी हासिल किए। उनके 273 वनडे मैच में 11168 रन हो गए हैं, जिसमें 32 शतक हैं, तीन दोहरे शतकों समेत। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान संन्यास को लेकर खबरें आ रही थी। कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि वह  (रोहित)  खेल से दूर हो जाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पिछले साल जून में बारबाडोस में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद किया था। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को खिताब दिलाने के तुरंत बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

यह भी अटकलें लगाई जा रही थी कि विराट कोहली के भी यह रिटायरमेंट ले लेंगे। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के पांच मैचों में एक शतक सहित 218 रन बनाए हैं। रोहित की तरह, टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के साथ उस फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार