India vs Afghanistan, 2nd ODI: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बुधवार (17 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडिय़म में दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। गिल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए वनडे इंटरनेशनल में नौंवा औऱ बतौर कप्तान पहला शतक लगाया। गिल ने 110 गेंदों में 154 रन की पारी खेली, जिसमें 22 चौके और 2 छक्के जड़े।
गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा
बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में गिल 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके इंटरनेशनल करियर का यह 21वां शतक है औऱ इस लिस्ट में उन्होंने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा है।
चौथा सबसे तेज शतक
बतौर कप्तान वनडे में भारत के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में गिल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 77 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया।
भारतीय कप्तानों द्वारा सबसे तेज़ वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)
63 रोहित शर्मा बनाम अफ़गानिस्तान, दिल्ली 2023
69 वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज़, इंदौर 2011
76 विराट कोहली बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017
76 रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, कटक 2025
77 शुभमन गिल बनाम अफ़गानिस्तान, लखनऊ 2026 *
विराट कोहली को छोड़ा पीछे
भारत में सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड गिल ने अपने नाम कर लिया है। 19 पारियों में इस आंकड़े को हासिल कर उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 24 पारियों में यह कारनामा किया था।
भारत में 1000 वनडे रन के लिए सबसे कम पारी
19 शुभमन गिल
24 विराट कोहली/शिखर धवन
25 नवजोत सिद्धू/श्रेयस अय्यर
26 ईशान किशन
खास लिस्ट में शामिल
Also Read: LIVE Cricket Score
गिल वनडे में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव,विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यह कारनामा किया था। वनडे में उन्होंने दूसरी बार 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
Most 150s for India in ODI
— (@Shebas_10dulkar) June 17, 2026
8 - Rohit Sharma
5 - Virat Kohli
5 - Sachin Tendulkar
2 - *
2 - Gautam Gambhir
2 - Virender Sehwag
2 - Sourav Ganguly pic.twitter.com/hcUDqL6YMa