लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (5/48) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/47) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी हथिया ली है। अहमदाबाद टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम ना सिर्फ टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बन चुकी है बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन बनकर फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए थे और 160 रनों की बढ़त ली थी लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.5 ओवर में 135 रन ही बना सका और उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड की तरफ से डेनियल लॉरेंस ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 कप्तान जोए रूट ने 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इसके अलावा ओली पोप ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार