Indian Cricket Team for Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार (6 जून) को इस साल सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया है,जिससे भारत का गेंदबाजी अटैक बेहत मजबूत हो गया है।
इसके अलावा श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे, जिन्हें बोर्ड ने भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम का नया कप्तान भी नियुक्त किया है। हालांकि बुमराह को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।
इसके अलावा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं, उन्हें इंग्लैंड औऱ आयरलैंड के खिलाफ भी मौका मिला है।
भारत ने 2023 में हुए पिछले एशियन गेम्स में थोड़ी कमजोर टीम भेजी थी और ऐसा उस साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनदर किया गया था। कई बड़े खिलाड़ियों के न होने के बावजूद, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
इस साल यह टूर्नामेंट जापान के आइची प्रान्त में आयोजित किया जाएगा, और इसकी राजधानी नागोया ज़्यादातर गतिविधियों का मुख्य केंद्र होगी। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, एक्सर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी