Uttarakhand Cricket Association: क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है इंडियन क्रिकेटर के साथ मारपीट और 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन पर आरोप है कि उसने भारत के युवा बल्लेबाज से लाखों रुपये की मांग करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की है। इस खबर के सामने आने के बाद उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन एक बड़े विवाद में फंसता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने उत्तराखंड संघ के 7 पदाधिकारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

Advertisement

21 साल के युवा खिलाड़ी आर्य सेठी के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। आर्य सेठी के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को खेलने से रोका गया। पदाधिकारियों ने बेटे के खेलने के लिए उनसे 10 लाख रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद पैसे ना देने पर उनके बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट तक की गई।

Advertisement

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि अब इस मामले को भारतीय क्रिकेट बोर्ड तक ले जाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसोसिएशन के सचिव माहिम वर्मा समेत 7 लोगों के खिलाफ घूसखोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू हो चुकी है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का नाम विवादों में आया हो। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन अक्सर गलत कारणों से सुर्खियों में रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों को 100 रुपए प्रतिदिन भत्ता देता है। ये मामला काफी छाया हुआ था।

News9 में एक रिपोर्ट छपी थी जिसके मुताबिक उत्तराखंड के क्रिकेटरों को दैनिक भत्ते के रूप में 100 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। ऐसा पिछले 12 महीनों से चल रहा है। उत्तराखंड में एक मजदूर का औसत दैनिक भत्ता 800 रुपए तय किया गया है। जो इन क्रिकेटरों से आठ गुना ज्यादा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार