टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हनुमा विहारी आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते हुए इस कठिन समय में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच हनुमा विहारी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से मदद की अपील की थी।

Advertisement

विहारी ने एक लड़की की मजबूरी के बारे में बताते हुए लिखा था कि उसका भाई और पिता वेंटिलेटर में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उसे वित्तीय मदद की आवश्यकता है। जहां कमेंट सेक्शन में विहारी फैंस विहारी की तारीफ कर रहे थे, वहीं एक यूजर ने हनुमा विहारी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'तुम पैसे क्यों नहीं दे देते। तुम तो जाने-माने खिलाड़ी हो।'

Advertisement

यूजर के इस कटाक्ष पर हनुमा विहारी ने करारा जवाब देते हुए लिखा, 'यह शर्म की बात है। भारत इस स्थिति में है क्योंकि आप जैसे लोग इस देश में रह रहे हैं। बहुत शर्म की बात है।' मालूम हो कि इससे पहले हनुमा विहारी ने कहा था कि वह जमीनी स्तर पर लोगों की मदद करना चाहते हैं और लाइमलाइट हासिल करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

बता दें कि हनुमा विहारी अप्रैल की शुरुआत में इंग्लिश काउंटी में खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए थे। हनुमा विहारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों में भी काफी बिजी हैं। इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद हनुमा विहारी लोगों की मदद कर रहे हैं यह वाकई काबिले तारीफ बात है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार