केएल राहुल ने किया प्यार का इज़हार, अथिया शेट्टी के साथ रिश्ते को किया ऑफिशियल

Updated: Sat, Nov 06 2021 16:20 IST
Cricket Image for केएल राहुल ने किया प्यार का इज़हार, अथिया शेट्टी के साथ रिश्ते को किया ऑफिशियल (Image Source: Google)

अगर हम ये कहें कि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। राहुल बल्ले से तो धमाल मचा ही रहे हैं लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिससे सोशल मीडिया पर भी काफी धमाल मचा हुआ है।

दरअसल पिछले काफी समय से राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के बीच रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर थी। इस दौरान इन दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया था लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया था। मगर अब केएल राहुल ने पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार किया है।

राहुल और अथिया इस समय रिलेशिनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इस बात का इज़हार खुद केएल राहुल  ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर किया है। अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई लव।'

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

अपने ट्विटर पर राहुल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों ही तस्वीरों में राहुल और अथिया को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इस रिश्ते पर मुहर लगने के बाद सोशल मीडिया पर भी राहुल और अथिया छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को फैंस अलग-अलग अंदाज़ में बधाई दे रहे हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें