अगर हम ये कहें कि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। राहुल बल्ले से तो धमाल मचा ही रहे हैं लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिससे सोशल मीडिया पर भी काफी धमाल मचा हुआ है।

Advertisement

दरअसल पिछले काफी समय से राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के बीच रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर थी। इस दौरान इन दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया था लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया था। मगर अब केएल राहुल ने पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार किया है।

Advertisement

राहुल और अथिया इस समय रिलेशिनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इस बात का इज़हार खुद केएल राहुल  ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर किया है। अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई लव।'

अपने ट्विटर पर राहुल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों ही तस्वीरों में राहुल और अथिया को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इस रिश्ते पर मुहर लगने के बाद सोशल मीडिया पर भी राहुल और अथिया छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को फैंस अलग-अलग अंदाज़ में बधाई दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार