बेंगलुरु, 20 फरवरी )| आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में खेले गए टेस्ट मैच से पदार्पण करने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कर्ण शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, कर्ण की आधार कीमत 30 लाख रुपये लगाई गई थी। वह अब सोमवार को बेंगलुरु में जारी नीलामी के शुरुआती दौर में बिकने वाले भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2017 ऑक्शन लाइव अपडेट्स

इससे पहले, रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की टीम से खेलने वाले टी. नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा। इस नीलामी में कर्ण और नटराजन के अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में इंडिया-ए के लिए 74 रन बनाने वाले कृष्नप्पा गौथम को मुंबई इंडियंस की टीम ने दो करोड़ रुपये और भारत के लिए प्रथम श्रेणी में खेलने वाले अनिकेत चौधरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले मुरुगन अश्विन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल 2017 ऑक्शन लाइव अपडेट्स

इसके अलावा, भारत के लिए प्रथण श्रेणी में खेलने वाले एकलव्य द्विवेदी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये, बासिल थाम्पी को गुजरात लॉयन्स ने 85 लाख रुपये तथा नाथू सिंह को 50 लाख रुपये और ऋषि धवन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा।  भारत के ईशांत शर्मा और इरफान पठान को अभी तक किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। IPL 2017 नीलामी में अनजाने खिला़ड़ियों को मिले मुंह मांगी कीमत, बड़े खिलाड़ी रहे गुमनाम

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार