Rishabh Pant Record: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार, 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (SL vs IND Test Series) खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इतिहास रचकर एक साथ दो महरिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के: ऋषभ पंत एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि भारत के लिए अब तक 50 टेस्ट की 87 पारियों में 97 छक्के ठोक चुके हैं। यहां से वो श्रीलंका की धरती पर दो टेस्ट मैचों में 3 छक्के लगाते हैं तो अपने 100 टेस्ट छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के लिए ये कारनामा करने वाले पहले और दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के किसी भी बल्लेबाज़ ने अब तक टेस्ट में 100 छक्के नहीं लगाए।

टेस्ट में सर्वाधिक छक्के

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 112 मैचों की 220 पारियों में 138 छक्के
  • ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) - 101 मैचों की 176 पारियों में 107 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 96 मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 107 मैचों की 156 पारियों में 98 छक्के
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 103 मैचों की 182 पारियों में 98 छक्के
  • ऋषभ पंत (भारत) - 50 टेस्ट की 87 पारियों में 97 छक्के

WTC में 3000 रन: ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 40 मैचों की 71 पारियों में 2,780 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल की है। गौरतलब है कि वो श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 220 रन ठोकते हैं तो WTC में 3000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (64 मैचों की 117 पारियों में 3857 रन) ने ही ये कारनामा किया है।

टेस्ट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड: 28 वर्षीय ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं, जो कि देश के लिए 50 टेस्ट की 87 पारियों में 43.37 की औसत से 3,557 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार