न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं और अब राहुल के बाहर होने के बाद शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

राहुल के बाहर होने के बाद टीम में सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर का डेब्यू होना भी तय है। राहुल की चोट के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है ऐसे में ये कह पाना बहुत मुश्किल होगा कि वो दूसरे टेस्ट में भी टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

Advertisement

वहीं, अगर युवा खिलाड़ियों के नज़रिए से बात करें, तो शुभमन गिल के पास ओपनिंग स्लॉट पर एक बार फिर से कब्ज़ा करने का मौका होगा ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में से किसकी किस्मत खुलती है इस पर भी फैंस की निगाहें होंगी।

आपको बता दें कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीनपार्क में खेला जाना है। ऐसे में दोनों टीमें इस टेस्ट को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार