भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एशिया कप समाप्त होते-होते अपनी फॉर्म हासिल कर चुके हैं। अब राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में एक्शन में दिखेंगे। हालांकि, इस सीरीज से पहले ही वो सुर्खियों में हैं। राहुल ने 10 सितंबर (शनिवार) को अपनी एक तस्वीर अपलोड की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

Advertisement

30 वर्षीय राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें अपलोड कीं, जहां उन्हें मैकबुक के सामने बैठे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में राहुल को हंसते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, राहुल ने भी ये नहीं सोचा होगा कि उन्हें ये तस्वीरें शेयर करना भारी पड़ेगा और फैंस उन्हें ट्रोल करने लग जाएंगे। आइए देखते हैं कि केएल राहुल को फैंस किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत के 2022 एशिया कप से जल्दी बाहर होने के बाद केएल राहुल फ्री समय का आनंद ले रहे हैं। सीनियर बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के आखिरी मैच में शानदार अर्द्धशतक लगाया था और इस मैच में विराट कोहली के शतक की बदौलत मेन इन ब्लू ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार