30 दिसंबर।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुम्बई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौैजूदा चैम्पियन मुम्बई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी। आईएएनएस से बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत की तारीख 29 मार्च तय कर दी गई है।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "मुझे बताया गया है कि आईपीएल के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुम्बई में होगा।"

Advertisement

इसका मतलब यह होगा कि शुरुआत में मैच खेलने वाली कुछ टीमों को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

इसका कारण यह है कि उस समय आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज चल रही होगी और इसी तरह इंग्लैंड एवं श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेल रही होंगी, जिसका समापन 31 मार्च को होगा।

आईएएनएस से बात करते हुए एक फ्रेंचाइजी के सीनियर अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि आईपीएल गवर्निग काउंसिल एक बार फिर पुराने फारमेट के आधार पर डबल हेडर का आयोजन करेगा और यह टूर्नामेंट 1 अप्रैल से शुरू होगा।

आईपीएल गवर्निग काउंसिल इस सीजन में अधिक से अधिक डबल हेडर कराने के पक्ष में है क्योंकि उसका मानना है कि उसेस दर्शकों को अच्छा व्यूइंग टाइम मिल सकेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार