India vs England 5th T20I: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने रविवार (2 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 2 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

इन 2 विकेट के साथ ही वरुण ने भारत के लिए एक टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वरुण ने 5 मैच में 14 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

बता दें कि इससे पहले भी यह रिकॉर्ड वरुण के नाम ही दर्ज था, उन्होंने साल 2024 के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही चार मैचों की सीरीज में 12 विकेट लिए थे। 9 विकेट के साथ रवि बिश्नोई इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि भारत ने इस मुकाबल में इंग्लैंड को 150 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज 54 गेंदों में 135 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के जड़े। 

इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने  3 विकेट, मार्क वुड ने 2 विकेट, जोफ्रा आर्चर, जैमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड 10.3 ओवर में 97 रनो पर ऑलआउट हो गई है। जिसमें फिलिप सॉल्ट ने 23 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, वरुण, शिवम दुबे. अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट औऱ रवि बिश्नोई ने 1 विकेट किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार