भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जितवाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर की लोकप्रियता में भी काफी बढ़ौतरी देखने को मिली है और बच्चे से लेकर बूढ़ों तक की ज़ुबान पर उनका नाम है। इसी कड़ी में चेन्नई के वेलाम्मल नेक्सस स्कूल में हरमनप्रीत कौर को आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Advertisement

हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस उपलब्धि के साथ हरमनप्रीत कौर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा और वो कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों की सूची में शामिल हो गईं, जिन्होंने भारत को वर्ल्ड कप का ताज पहनाया है।

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि हरमनप्रीत उन पांच अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपना पांचवां वर्ल्ड कप खेला। उन्होंने पहली बार 2009 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान स्कूल के सम्मान समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हरमन का स्वागत काफी धूमधाम से किया जा रहा है और ढोल नगाड़ों की आवाज़ से पूरा चेन्नई गूंज उठता है। इस दौरान समारोह में छात्रों ने हरमन से कई सवाल भी किए और एक छात्र ने जब उनसे पूछा कि विराट कोहली और एमएस धोनी में उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है, तो उन्होंने बिना झिझक एमएस धोनी का नाम लिया और बताया कि उनकी शांत कप्तानी और टीम के प्रति समर्पण उन्हें बेहद प्रेरित करते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे ये भी साझा किया कि खेल के सभी प्रारूपों में उन्हें टेस्ट क्रिकेट सबसे ज़्यादा पसंद है क्योंकि इसमें असली क्रिकेटिंग कौशल और धैर्य की परीक्षा होती है। हरमनप्रीत ने अपने क्रिकेटिंग सफर की प्रेरणा का श्रेय वीरेंद्र सहवाग को दिया और कहा कि उनका निडर खेलने का अंदाज़ हमेशा उनके लिए प्रेरणादायक रहा है। युवा लड़कियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। हरमन ने कहा, "अगर आप सपने को साकार करना चाहती हैं, तो हर दिन पूरी मेहनत से काम करें।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार