मुंबई, 23 दिसंबर (CRICKETNMORE)| पहले दो मैचों में श्रीलंका को एकतरफा मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होंगी। वहीं श्रीलंका आखिरी मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें यहां के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत ने पहले मैच में 93 रनों से जीत हासिल की थी वहीं दूसरे मैच में 88 रनों से श्रीलंका को हराया था। 

Advertisement

टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में शानदार रही है। लोकेश राहुल ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं, जबकि रोहित ने पिछले मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली थी। बल्लेबाजी का भार इन्हीं दोनों के कंधों पर होगा। इन दोनों को टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर से अच्छा समर्थन मिल सकता है। क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

Advertisement

धोनी ने भी दोनों मैचों में बल्ले से अहम योगदान दिया था। 

 

वहीं गेंदबाजी में भारत की ताकत कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं। इन दोनों ने वनडे और टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट पर टिकने नहीं दिया है। दूसरे मैच में भी जब श्रीलंकाई बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे थे, तभी इन दोनों ने श्रीलंकाई टीम के लगातार विकेट लेकर उसे रोक दिया था। 

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर भार होगा। क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। ऐसे में रोहित बैंच पर बैठे बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकते हैं। 

Advertisement

वहीं श्रीलंका के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं। तीसरे मैच से पहले उसे झटका लगा है। टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। दूसरे मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। 
बल्लेबाजी में उसकी पूरी उम्मीदें उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला और कुशल परेरा पर होंगी। 

 

गेंदबाजी श्रीलंका की सबसे कमजोर कड़ी रही है जो अभी तक बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। कप्तान होने के साथ-साथ थिसारा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण को भी सुधारने की जिम्मेदारी है। 

टीमें :

Advertisement

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), , युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट । 

श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार