India vs Zimbabwe ODI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरु होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। आईपीएल में धमाल मचाने वाले राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को पहली बार टीम में मौका मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) की वापसी हुई है, जो चोट के कारण फरवरी से मैदान से बाहर चल रहे थे। काउंटी क्रिकेट मे ंशानदार प्रदर्शन करने वाले वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की भी वापसी हुई है। 

Advertisement

टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में, जिनकी अगुआई में हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 3-0 से सीरीज जीती है। सिलेक्टर्स ने सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। 

Advertisement

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 20 अगस्त और तीसरा वनडे 22 अगस्त को होगा। सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज , दीपक चाहर.
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार