T20 World Cup Squad: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर पहले से ही फैंस के मन में बहुत सारी अटकलें थीं, जो कि टीम सिलेक्शन के बाद और बढ़ गई हैं। बीसीसीआई द्वारा 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है इसके अलावा तीन रिजर्व खिलाड़ियों का भी नाम बताया गया है।

Advertisement

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल कई हैं। सलामी जोड़ी की बात करें तो टीम इंडिया केएल राहुल और रोहित शर्मा से पारी की शुरुआत करवा सकती है। इसके अलावा नंबर 3 पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खेल सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखा गया था। और कोहली ने भविष्य में भी ओपनिंग करने की इच्छा जताई थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा अगर टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं तो फिर केएल राहुल नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल के अलावा सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत नजर आ सकते हैं। ऑलराउंडर सेक्शन से टीम इंडिया जडेजा और हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल कर सकती है। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं।

कुछ इस तरह से नजर आ सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार