भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अगले साल न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली थी जो कि अब 2022 के अंत तक टल गया है।

Advertisement

बीसीसीआई और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले यह फैसला लिया था कि दोनों ही टीमों की बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जो 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग के लिए सुपर लीग का हिस्सा होगा लेकिन न्यूजीलैंड के लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से उन्हें शायद अगले साल इस दौरे के लिए समय नहीं मिलने वाला।

Advertisement

हालांकि न्यूजीलैंड की टीम अगले साल बांग्लादेश, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी। इसके अलावा वो वीमेंस वर्ल्ड कप का भी आयोजन होगा। यह 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच खेला जाएगा।

अब खबरों की माने तो भारतीय टीम 2022 के अंत तक न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। यह सीरीज साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खेली जाएगी।

इस साल भी कीवियों का शेड्यूल भी बहुत व्यस्त है। अभी हाल में बांग्लादेश से सीरीज के बाद उनके कई खिलाड़ी यूएई में 2021 आईपीएल के दूसरे चरण में हिस्सा लेंगे। उसके बाद वो टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेंगे और फिर न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार