चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) इंलैंड के खिलाफ चेन्नई मे खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान चोट के कारण फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार (14 फरवरी) ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान पुजारा के सीधे हाथ में गेंद लगी थी। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें हाथ में दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण वह दूसरे दिन फील्डिंग नहीं कर पाएंगे। उनकी जगह सब्सीट्यूट फील्डर के तौर पर मयंक अग्रवाल मैदान पर उतरे हैं। 

Advertisement

पुजारा ने शनिवार को जैक लीच की गेंद पर आउट होने से पहले 58 गेंदें खेल कर 21 रन बनाए थे। भारत की पूरी टीम रविवार को पहले सत्र में ही शनिवार के कुल स्कोर 6 विकेट पर 300 में महज 29 रन जोड़कर 329 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले शनिवार को खेल के पहले दिन रोहित शर्मा 161 रनों की शानदार पारी खेल कर और अजिंक्य रहाणे 67 रनों का बहुमूल्य योगदान देकर आउट हुए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 58 रन पर बना कर नाबाद रहे।

पुजारा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे की अंतिम पारी में अपने शरीर पर लगभग 11 गेंदें झेली थी, जब भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए ब्रिस्बेन में चौथे और अंतिम टेस्ट में 329 रनों के स्कोर का पीछा कर रहा था। उस मैच में 33 वर्षीय पुजारा ने 211 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली थी और भारत को तीन विकेट से यादगार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार