6 अक्टूबर, लाहौर (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में इमाम उल हक को जगह दी है।  इमाम टीम में एक मात्र नया चेहरा हैं। वनडे सीरीज दुबई में 13 अक्टूबर से शुरू होगी।  पूर्व कप्तान अजहर अली को टीम में जगह नहीं मिली है। 

Advertisement

कमाल की खूबसूरत है इस भारतीय क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड

21 साल के इमाम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा चयन समिति के अध्यक्ष इंजमाम-उल-हक के भतीजे हैं। इमाम ने पिछले सीजन में हबीब बैंक लिमिटेड की तरफ से खेलते हुए 49.88 की औसत से 848 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक और एक दोहरा शतक भी शामिल है। 

टीम की घोषणा करते हुए इंजमाम ने कहा, "इमाम उल हक को घरेलू प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है। चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने वाली टीम को ही इस सीरीज के लिए चुना गया जिसमें सिर्फ एक बदलाव किया गया है। अजहर अली को फिटनेस हासिल करने के लिए आराम दिया गया है।"

Advertisement

कमाल की खूबसूरत है इस भारतीय क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड

टीम : सरफराज अहमद (कप्तान -विकेटकीपर), अहमद शहजाद, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, बाबर आजम, शोएब मलिक, इमाद वासिम, शाहदाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, रुमान राइस, जुनैद खान, हरीस सोहेल और इमाम उल-हक।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार