16 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) आईपीएल 2017 मे जहां कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर कमाल करते हुए दिखाई देगें तो वहीं आईपीएल की नीलामी में पहली दफा अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

Advertisement

अफगानिस्तान टीम के 5 खिलाड़ी आईपीएल 2017 की नीलामी में शामिल होने वाले हैं। आईपीएल 2017 के लिए गुजरात लायंस की टीम ने इस महान भारतीय खिलाड़ी को बनाया टीम का कोच आगे क्लिक करेक देखें कौन कौन से हैं वो अफगानिस्तान खिलाड़ी►

 
Advertisement

इन अफगानिस्तान खिलाड़ियों में सबसे आगे विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद शहजाद पिछले साल हुए वर्ल्ड टी- 20 मे कमाल का खेल दिखाकर हर किसी का दिल जीतने में सफल रहे थे।

मोहम्मद शहजाद के अलावा बल्लेबाज असगर स्टेनिकजई, तेज गेंदबाज दौलत जादरान, आलराउंडर मोहम्मद नबी और गेंदबाज राशिद खान अरमान भी इस नीलामी में शामिल होगें।

इन अफगानिस्तान खिलाड़ियों के अलावा यूएई के चिराग सूरी को नीलामी में शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस आगे क्लिक करके जाने..►

 
Advertisement

मोहम्मद शहजाद की बेस प्राइस 50 लाख रखी गई है। इसके अलावा जादरान का बेस 30 लाख, राशिद खान का 50 लाख, स्टेनिकजई का 20 लाख और मोहम्मद नबी का बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है।

क्रिकेट पंडित उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इन अफगानिस्तान खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बोली मोहम्मद शहजाद की लगने वाली है। मोहमम्द शहजाद ने अपने खेले अबतक 55 टी- 20 मैच में 1 शतक के साथ 11 अर्धशतक जमा चुके हैं।  चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और पाकिस्तान की टीम होगी आमने- सामने..

टी- 20 में मोहम्मद शहजाद का स्ट्राइक रेट 136 से भी ज्यादा है। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी भी मोहम्मद शहजाद जैसे खिलाड़ी को टीम में  शामिल करने की कोशिश जरुर करेगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार