9 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2017 यानि आईपीएल का 10 वां सीजन 5 अप्रैल से शुरु हो सकता है। ललित मोदी की बेटी है बैहद हॉट, देखिए फोटो
आईपीएल 10 वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की निलामी 4 फरवरी को बेंगुलुरु में होगा। इस बात की घोषणा आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की।
इसके अलावा आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ये भी कहा कि ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया गया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति के निर्देशों का पालन नहीं किया गया हो।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 29 मार्च को खत्म होगी और उसके लगभग 1 सप्ताह के बाद 5 अप्रैल से आईपीएल का अगला सीजन शुरु होगा।