बेंगलुरु, 15 अप्रैल | हाल ही में खत्म हुई भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ एक बार फिर आमने-सामने होंगे, लेकिन प्रारूप टी-20 और मंच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का होगा। आईपीएल के 10वें संस्करण में रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और स्मिथ की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सपुरजाएंट (आरपीएस) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अभी तक चार-चार मैच खेले हैं जिसमें से दोनों टीमों को तीन में हार मिली है।

कंधे की चोट से वापसी करते हुए कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था। उन्हीं की टीम के सैमुएल बद्री ने इस मैच में हैट्रिक ली थी। लेकिन, फिर भी कम रन बनाने के कारण चैलेंजर्स को मुंबई ने मात दी थी। पुणे को आखिरी मैच में गुजरात लायंस ने हराया था। कोहली ने मुंबई के खिलाफ 47 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी और बता दिया था कि उनकी फॉर्म बरकरार है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उनके अलावा चैलेंजर्स के पास अब्राहम डिविलियर्स जैसे अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज हैं तो वहीं केदार जाधव जैसे युवा बल्लेबाज जिन्होंने इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। टीम के लिए क्रिस गेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। संभावना है कि उनकी जगह टीम शेन वाटसन को उतार सकती है।

गेंदबाजी में बद्री अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। उनके अलावा युजवेंद्र चहल, टाइमल मिल्स और श्रीनाथ अरविंद पर नजरें होंगी।  वहीं, पुणे की सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बल्ले की जंग है। टीम को उम्मीद होगी कि धौनी रविवार को अपने उस रूप में दिखेंगे जिसके लिए वह मशहूर हैं।  पुणे के ऊपरी क्रम में अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स के ऊपर निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टोक्स अभी तक अपनी कीमत पर खरे नहीं उतर पाए हैं।  पुणे के सबसे सफल गेंदबाज लेग स्पिनर इमरान ताहिर रहे हैं। टीम एक बार फिर उन्हीं पर निर्भर करेगी। उनके अलावा रजत भाटिया ने भी किफायती गेंदबाजी की है। इन दोनों को छोड़कर पुणे की टीम गेंदबाजी में सही संयोजन ढ़ूंढ पाने में असफल रही है। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

टीम (संभावितें) : 

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्टियन, अशोक डिंडा, लॉकी फग्र्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जांपा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, यजुवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अब्दुल्ला, अक्षय कानेर्वार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, परवेज रसूल, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड वीज, अब्राहम डिविलियर्स। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार