नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.) । आईपीएल संचालन परिषद ने आज अगले साल होने वाली आईपीएल-8 की तिथियां घोषित कर दी हैं। आईपीएल का आठवां संस्करण आठ अप्रैल से 24 मई के बीच खेला जाएगा।
इसके साथ ही संचालन परिषद ने 2016 और 2017 सत्र के टूर्नामेंट की तिथियां भी घोषित कर दी हैं।
Advertisement
आईपीएल 2016 जहां आठ अप्रैल से 29 मई के बीच खेला जाएगा वहीं आईपीएल 2017 पांच अप्रैल से 21 मई के बीच होगा।
Advertisement
वहीं, मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स के उन्मुक्त चंद और कोलकाता नाइटराइडर्स के आर विनयकुमार को अपनी टीम से जोड़ा है। मुंबई ने इन दोनों खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की छह अक्तूबर से शुरू हुई पहली ट्रेडिंग विंडो के तहत अपनी टीम से जोड़ा है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप