मई 20, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 10 के फाइनल मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम खिताबी मुकाबले के लिए एक दूसरे से भिड़ेगी। यह मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान एक तरफ जहां कई बड़े रिकॉर्ड्स धवस्त होंगे तो वहीं कई कीर्तिमान भी रचे जाएंगे। यदि मुंबई और पुणे के मैच में आपसी रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो पुणे का पलड़ा काफी भारी प्रतित हो रहा है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 
Advertisement

 

Advertisement

रचा जाएगा कीर्तिमान:- मुंबई की टीम यदि इस बार चैंपियन बनती है तो आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी टीम ने तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया हो। वहीं दूसरी तपफ पुणे यदि विजेता बनती है तो पहली बार खिताब पर कब्जा जमाएगी।

 

रोहित अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे:- आईपीएल में अब तक खेले गए सभी संस्करणों में जब-जब रोहित शर्मा फाइनल में खेले हैं तब तब मुंबई की टीम जीतने में सफल रही है। रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 3 फाइनल मैच खेले हैं।

Advertisement

पहला आईपीएल मैच उन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेला था। उस समय डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे और उस सीजन आईपीएल का खिताब डेक्कन चार्जर्स की टीम ने ही जीता था।

दूसरी और तीसरी बार (साल 2013 और 2015) रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था और दोनों ही बार मुंबई की टीम खिताब अपने नाम करने में सफल रही। इस बार रोहित शर्मा आईपीएल में अपना चौथा  मैच खेलेंग और देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएंगे या नहीं।

 

Advertisement

धोनी के लिए होगा बिल्कुल अलग अनुभव:- महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे लकिन यह पहला मौका होगा जब वे बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी फाइनल मैच खेलेंगे खेलेंगे। धोनी इससे पहले 6 बार आईपीएल का फाइनल मैच खेल चुके हैं और इस सीजन वे सातवीं बार यह कारनामा करते नजर आएंगे। पिछले 6 आईपीएल में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बतौर कप्तान खेले थे और उन्होंने दो बार अपनी टीम को आईपीएल में चैंपियन भी बनाया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार