4 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। खबर है कि आईपीएल 2018 में इस बार बांग्लादेश खिलाड़ियों की भरमार दिखाई दे सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार 6 बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल 11 में अपनी भागीदारी दे सकते हैं।

Advertisement

पिछले आईपीएल सीजन में केवल 2 बांग्लादेश खिलाड़ी खेले थे। शाकिब अल हसन पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे तो वहीं तेज गेंदबाज मुस्तफ़िजुर रहमान सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। लेकिन खबर है कि आईपीएल 2018 में इन दोनों खिलाड़ियों को उनके फ्रेंचाइजी रिटेन नहीं करेगें।

Advertisement

खबरों की मानें तो इस बार बांग्लादेश के तमीम इकबाल, महमदुल्ला रियाद, मेहेदी हसन, सब्बीर रहमान, लिटन कुमार दास और अबुल हसन राजू जैसे खिलाड़ियों को नीलामी में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होने वाली है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार