नई दिल्ली, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया है कि वह तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) से बात करने के बाद फैसला लेगी कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के फाइनल की मेजबानी चेन्नई को मिलेगी या नहीं।

Advertisement

चेन्नई के मैदान चेपक के तीन स्टैंड बंद हैं और इसी वजह से इस मैदान के फाइनल की मेजबानी पर पेंच फंसा है। वैसे नियम है कि मौजूदा विजेता संस्करण के पहले और फाइनल मैच की मेजबानी करता है। 

Advertisement

सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में मिली थी लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। 

चेन्नई फाइनल मैच की मेजबानी करेगी या नहीं इस पर फैसला टीएनसीए अधिकारियों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस पर फैसला लेने से पहले टीएनसीए से बात करना बेहद जरूरी है। 

अधिकारी ने कहा, "नियमों के मुताबिक चेन्नई को फाइनल की मेजबानी मिलती है इसलिए इस संबंध में टीएनसीए अधिकारियों से बात करना जरूरी है। बीसीसीआई-आईपीएल स्थानीय अधिकारियों से बात कर इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी कि मेजबानी की सभी जरूरतें पूरी हो सकें ताकि चेन्नई की जनता आईपीएल का फाइनल देख सकें।"

Advertisement

बीते साल चेन्नई के पास से फाइनल की मेजबानी का अधिकार इसलिए चला गया था क्योंकि उस दौरान कावेरी नदी विवाद चल रहा था और इसी वजह से चेन्नई के घरेलू मैच पुणे में आयोजित किए गए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार