22 मार्च। आईपीएल 2019 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को रात 8 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएगा।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 23 मैच खेले गए हैं जिसमें 15 मैच सीएसके जीतने में सफल रही है तो वहीं आरसीबी टीम 7 मैच में जीत दर्ज कर पाने में सफल रही है। जबकि एक मैच में कोई परिणाम नहीं निकल सका था।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में जहां सीएसके ने 3 दफा आईपीएल का खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया है तो वहीं आरसीबी टीम एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है।

इस बार आरसीबी खिताब जीतने के दबाव के साथ आईपीएल में कमाल करने उतरेगी तो वहीं सीएसके एक बार फिर धोनी की सफल नेतृत्व में चौथी दफा आईपीएल का खिताब जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।

आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में ऐसी हो सकती है सीएसके की प्लेइंग XI

शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, धोनी (C & WK), केदार जाधव, डेविड विली / सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपर चाहर, मिशेल सेंटनर / कर्ण शर्मा और शार्दुल ठाकुर।

Advertisement

सीएसके के खिलाफ पहले मैच में ऐसी हो सकती है कि आरसीबी की प्लेइंग XI

पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, शिमरन हेटमायर, मोईन अली, शिवम दुबे, टीम साउथी, हेनरिक क्लासेनस, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार